फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कार खाई में गिरी, दो की मौत

कार खाई में गिरी, दो की मौत

Tue, 06 Nov 2018 08:17 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, दो की मौत
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत आने वाले आशा मंझारी खावा नेरी पुल के नजदीक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन की ओर से दोनों मृतकों के प्रभावित परिवारों को राहत राशि दी गई है। दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार खावा नेरी पुल के नजदीक एक ऑल्टो कार (एचपी-24बी-3335) देर रात सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें दो युवक सवार थे। रात को गाड़ी गिरने का किसी को भी पता नहीं चला। सुबह स्थानीय लोगों ने गाड़ी को खाई में गिरा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब छानबीन की तो उसके अंदर दो लोग बेसुध हालत में पड़े हुए थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों की मौत मौके पर ही हो गई थी। मृतकों की पहचान महेंद्र सिंह (35) पुत्र दौलत राम निवासी गांव बाडनू, सुईं सुराहड़, बिलासपुर और अशोक कुमार (28) पुत्र जय देव के रूप में हुई है। हादसे के बाद एक सवार गाड़ी के नीचे आ गया था। वहीं, पुलिस घटना की जांच कर रही है, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से दो मृतकों के परिवारों को 20-20 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed