फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तेज रफ्तार व तकनीकी खराबी हादसे का कारण

तेज रफ्तार व तकनीकी खराबी हादसे का कारण

Mon, 05 Nov 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार व तकनीकी खराबी हादसे का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। शिमला-धर्मशाला हाईंवे पर ब्रह्मपुखर के पास दगसेच के पास हुए सड़क हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में सभी घायलों से पूछताछ करेगी। इसके बाद पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। वहीं इस संबंध में अभी पुलिस ने कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं जिसमें कुछ ने बस की तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि बस से जोर की आवाज आई जिसके बाद बस सीधे खाई में गिर गई।
जिला अस्पताल में घायल लोगों का कहना था कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। एक घायल ने यह बताया कि वह बस के बीच में बैठा हुआ था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दुर्घटना वाली जगह पर पेड़ नहीं होते तो बस और नीचे खाई में जा सकती थी। पेड़ों की वजह से बस गहरी खाई में जाने से बच गई। अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था। हादसे में और लोगों की जाने भी जा सकती थी। जिस जगह पर बस का हादसा हुआ हैं, वहां पर हादसे की कोई भी जगह नहीं है। उस स्थान पर आसानी से तीन वाहन निकल सकते हैं। वहीं बस में बैठी सवारियों का कहना है कि बस चालक बार-बार बस को बीच में खड़ा कर कुछ चेक भी कर रहा था जिससे ऐसा लग रहा है कि बस में कुछ तकनीकी खराबी थी।
विज्ञापन

एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार व बस की खराबी होना हादसे का कारण माना जा रहा है लेकिन अभी इस संबंध में बस की जांच करवाई जाएगी कि बस में तकनीकी दिक्कत थी या फिर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed