{"_id":"5bd8991fbdec2269a92b6595","slug":"131540921631-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में डंगे से गिरकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुमारवीं में डंगे से गिरकर अधेड़ की मौत
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं में डंगे से गिरकर अधेड़ की मौत
पड्यालग के वार्ड-6 में हुई दर्दनाक घटना
किशोर चंद रात को शौच जाने के लिए निकला था बाहर
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पड्यालग के वार्ड-6 में डंगे से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों को इस बात का सुबह पता चला, जब उन्होंने अधेड़ को सुबह डंगे के पास गिरा हुआ देखा। हालांकि उसे घुमारवीं अस्पताल भी लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पड्यालग के वार्ड-6 के रहने वाले किशोर चंद (62) पुत्र हरिराम की घर के साथ लगते डंगे से गिरकर मौत हो गई। परिजन जगदीश कुमार ने बताया कि हादसा उस वक्त पेश आया जब किशोर कुमार रात्रि शौच को लेकर बाहर निकले थे। जैसे ही सुबह उनकी पत्नी कमला देवी उठी तो उन्होंने डंगे के पास अपने पति को गिरे हुए दिखा। महिला ने वहां पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद यहां पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों के सहयोग से उसे घुमारवीं अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
उधर सेवानिवृत्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी व भाजपा नेता सुरेश चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने तत्काल इस बारे में एसडीम घुमारवीं का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे तहसीलदार गोपाल सिंह कटारिया को सूचित किया व पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ग्राम पंचायत पड्यालग उपप्रधान राजेश ठाकुर ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त परिवार अति निर्धन परिवार है तथा इसे तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
उधर डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----------------------
...सुरेंद्र जम्वाल...खेमराज शर्मा।