फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अवैध कटान मामले में विभाग ने की निशानदेही

अवैध कटान मामले में विभाग ने की निशानदेही

Thu, 18 Jan 2018 06:19 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
अवैध कटान मामले में विभाग ने की निशानदेही

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
इस महीने बिलासपुर शहर के साथ लगते बिनौला पंचायत के बिनौला गांव में हुए अवैध कटान मामले में वन विभाग ने राजस्व विभाग से घटना स्थल की निशानदेही करवाई है। लेकिन निशानदेही पर क्षेत्र के लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि इस संबंध में वन मंत्री को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

गौरतलब है कि दो जनवरी को क्षेत्र में करीब 12 हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली थी। इसके बाद इस पर वन विभाग ने कार्रवाई थी। जानकारी के अनुसार मौके पर से सफेदे, जामुन, कबल के पेड़ काटे गए थे। जिस पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर लकड़ी को कब्जे में ले लिया था। जमीन की निशानदेही न होने के कारण आगामी कार्रवाई रुकी थी। लेकिन अब राजस्व और वन विभाग ने मौके पर निशानदेही कर ली है। इससे यह साफ हो जाएगा की जो पेड़ कटे थे वह किस भूमि से काटे गए हैं।
विज्ञापन


राजस्व विभाग की ओर से की गई निशानदेही पर क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने सवाल सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि विभाग की टीम मात्र 10-15 मिनट में निशानदेही कर लौट गई। लोगों का कहना है कि इस मामले में निपक्ष जांच के लिए वे वन मंत्री को पत्र लिखेंगे। इससे मामले की पूरी जांच हो सके और दोषी पर कार्रवाई हो सके। गौर रहे कि पेड़ दो जनवरी को कटे थे। इसके बाद निशानदेही के लिए ही विभाग ने 15 दिन लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में निसिथ मित्रा का कहना है कि निशानदेही का कार्य पूरा हो चुका है। इसकी रिपोर्ट वन विभाग को मिलनी बाकी है। उन्होंने साफ किया कि विभाग इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed