फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   हत्या मामले में फरार चल रहा भगौड़ा 21 साल बाद पकड़ा

हत्या मामले में फरार चल रहा भगौड़ा 21 साल बाद पकड़ा

Wed, 10 Oct 2018 08:28 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
हत्या मामले में फरार चल रहा भगौड़ा 21 साल बाद पकड़ा
police arrest
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत 21 वर्ष पहले हुए मर्डर केस में फरार चौथे आरोपी को बिलासपुर पीओ सेल की टीम ने हाईटेक तरीके से महाराष्ट्र के जिला सतारा से पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को टीम ने स्टील फैक्ट्री से पकड़ा है।
पीओ सैल इंचार्ज दौलत राम, रवि चौधरी, रवि गौतम व राजकुमार ने 7 अक्तूबर को टैक्सी ड्राइवर किशोरी लाल की हत्या में फरार चौथे आरोपी गंगासागर उर्फ बबलू उर्फ मुन्ना (39) पुत्र दुर्गा प्रसाद रावत गांव बलभद्र खेड़ा डाकघर खेरों जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश राज्य को महाराष्ट्र के आरा गांव में बारामती स्टील फैक्ट्री से पकड़ा है। पीओ सैल टीम को पिछले कई सालों से आरोपी चकमा दे रहा था। पुलिस 21 सालों से आरोपी की तलाश में उपरोक्त उसके घर के अलावा अन्य कई राज्यों में तलाश करती रही थी।
विज्ञापन

--
क्या था मामला
13 मार्च 1997 को घुमारवीं के साथ लगते गांव पैहडवीं के टैक्सी चालक किशोरी लाल की हत्या पुलिस थाना तलाई क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांव जमरडियां रेन शेल्टर के पास हुई थी। उल्लेखनीय है की 4 अज्ञात लोग बिलासपुर से दियोटसिद्ध के लिए टैक्सी कर लाए थे। रूपलाल पुत्र जीणू राम ने पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने कार्य से वापस बलसीणा (घंडीर) से घर जब पैदल 8:30 बजे 13 मार्च को रेन शेल्टर जमरडियां के पास पहुंचा तो रात्रि किसी व्यक्ति के सड़क के साथ झाड़ियों में से कहराने की आवाज आ रही थी, जबकि मारुति कार भी सड़क पर खड़ी थी इतने में दो अन्य व्यक्तियों ने आवाज दी, वह डर के मारे घर भाग गया और गांव में शोर मचाने पर अन्य लोगों के साथ मौके पर आए तो वहां पर झाड़ियों में खून से लथपथ व्यक्ति मृत पड़ा था। सड़क पर खड़ी मारुति कार (एचपी 02-4532) पर भी खून के धब्बे लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रूप लाल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 302, 212 व 34 धारा के तहत हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश करने के उपरांत मलकीत सिंह व देवेंद्र पाल उर्फ विक्की को इस मामले के संदर्भ में हिरासत में लिया था। उसके बाद वर्ष 2008 में दिनेश कुमार उर्फ राज शर्मा को 7 जनवरी को राजस्थान के गंगा नगर से पकड़ा था लेकिन चौथा आरोपी हत्या होने के बाद ही पुलिस के हत्थे आज तक नहीं चढ़ पाया था। पुलिस ने घुमारवीं एसडीजेएम न्यायालय से 29 अक्तूबर 1997 को भगोड़ा घोषित करवाया था।
इस हत्या मामले में शुरू से ही फरार आरोपी को पकड़ने के लिए गए पीओ सैल टीम ने 7 अक्तूबर को महाराष्ट्र के सतारा जिला से एक स्टील फैक्ट्री से अब पकड़ने में सफलता हासिल की है। महाराष्ट्र न्यायालय में पेश कर ट्राजिंट वारंट के आधार पर पुलिस थाना तलाई में कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया है।

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भगौड़े को तलाई थाना के हवाले किया गया है। कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed