फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   श्रीनयना देवी मंदिर के रास्ते पर गिरी चट्टानें, लाखों का नुकसान

श्रीनयना देवी मंदिर के रास्ते पर गिरी चट्टानें, लाखों का नुकसान

Tue, 25 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
श्रीनयना देवी मंदिर के रास्ते पर गिरी चट्टानें, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी बस अड्डा से मंदिर को जाने वाले पैदल रास्ते पर पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान आ गिरी है। गनीमत रही की चट्टान के गिरने से किसी की जान नहीं गई लेकिन चट्टान ने रेलिंग व शैड को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। जबकि चार दुकानें भी इसकी चपेट में आ गई जिससे दुकानें पूरी तरह से तहस-नहस हो चुकी हैं। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब आठ बजे मंदिर परिसर को जाने वाले पैदल मार्ग के वार्ड-छह में पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। जिस समय पत्थर गिरा उस समय वहां पर कोई भी श्रद्धालु मौजूद नहीं था, अन्यथा मंजर और भी भयावह हो सकता था।
विज्ञापन

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पर पहुंच गए। चट्टान ने वहां पर साथ लगती चार दुकानों को भी तहस-नहस कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दुकानदार यहां दुकान में सोता था, लेकिन वह चट्टान गिरने से पहले किसी और दुकान में सोने चल गया था जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यह माता का ही चमत्कार है कि वह बच गया वरना वह भी हादसे का शिकार हो जाता। चार दुकानों के तहस-नहस होने से लाखों का नुकसान हुआ है। चट्टान के गिरने से मंदिर को आने जाने वाला पैदल रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है जिससे श्रद्धालुओं को गुफा की ओर से ही घूम कर मंदिर जाना पड़ रहा है। दुकानदार मुलखराज का डेढ़ लाख, जय सिंह, रणजीत सिंह का 75-75 हजार व रोशनी देवी का एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं श्री नयना देवी के एसडीएम अनिल चौहान तथा नगर परिषद के अधिकारियों ने घटना स्थल पर जाकर नुकसान का जायजा लिया।
गौर हो कि ये चारों दुकानदार अग्नि पीड़ित थे, लेकिन एक बार कुदरत के कहर ने फिर से इन्हें बेरोजगार कर दिया। स्थानीय लोगों ने इन पीड़ितों को उचित मुआवजा देने के प्रशासन से आग्रह किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed