फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आसमानी बिजली गिरने से झूलसी महिला, दो भैंसों की मौत

आसमानी बिजली गिरने से झूलसी महिला, दो भैंसों की मौत

Thu, 23 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आसमानी बिजली गिरने से झूलसी महिला, दो भैंसों की मौत
बारिश से दो मंजिला स्लेटपोश मकान गिरा
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला झुलसी, 2 भैंसें मरीं
घुमारवीं उपमंडल के तड़ौन पंचायत और झंडूता के सुंदड़ गांव में हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला में बारिश से एक बार फिर भारी नुकसान हुआ है। झंडूता के सुंदड़ू गांव में भारी बारिश से दो मंजिला स्लेटपोश मकान गिर गया है। वहीं, तड़ौन में बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई है और दो भैंसें मर गई हैं। महिला को इलाज के लिए भराड़ी थाना पहुंचाया गया। प्रशासन ने दोनों मामलों की रिपोर्ट हल्का पटवारियों से मंगवा ली हैं।
जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत तड़ौन के गांव तड़ौन में दोपहर को भारी बारिश के दौरान एकाएक आसमानी बिजली गिरी। इससे गांव के कर्म सिहं पुत्र किरपा राम की दो भैंसें बिजली की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इसी गांव की अनिता देवी पत्नी बलवंत सिंह भी बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से झुलस गई। बाद में परिजन महिला को उपचार के लिए भराड़ी अस्पताल ले गए। जहां पर महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। मौके पर भराड़ी थाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने की मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी और विधानसभा क्षेत्र झंडूता के सुंदड़ू गांव की चंपा देवी पत्नी लोकू राम डाकघर गेहड़वी तहसील झंडूता जिला बिलासपुर का मकान भारी बारिश के चलते गिर गया है। मकान को 50 प्रतिशत नुकसान हो गया है, लेकिन गनीमत रही की हादसे में किसी को चोट नहीं आई। वहीं हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed