फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बनेर के पास हाईवे पर पलटा राख से भरा बलकर

बनेर के पास हाईवे पर पलटा राख से भरा बलकर

Sat, 04 Aug 2018 08:36 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
बनेर के पास हाईवे पर पलटा राख से भरा बलकर

विज्ञापन
बनेर के पास हाईवे पर पलटा राख से भरा बलकर
घटना के बाद चालक मौके से हुआ फरार, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट के अंतर्गत आने वाले बनेर स्थान में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बनेर के पास चालक के नियंत्रण खो देने के कारण एक बलकर ढांक से टकरा कर सड़क किनारे पलट गया है। हालांकि इस सड़क दुर्घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। घटना के बाद बलकर का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है।
जानकारी के अनुसार स्वारघाट से गंभरपुल की तरफ उतराई में बलकर (एचपी69-1497) राख भरकर बरमाणा की तरफ जा रहा रहा था। जब ये बलकर निचली बनेर के पास पहुंचा तो इसके चालक ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और बलकर सड़क किनारे बने शौचालयों से टकराते हुए अगले मोड़ पर ढांक से टकरा कर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि सामने से सड़क पर कोई वाहन नहीं आया वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

बलकर की टक्कर से निचली बनेर के शौचालय को भी नुकसान हुआ है। बलकर के बीच नेशनल हाईवे पर पलट जाने से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को खुलवाया। वहीं चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वारघाट थाना पुलिस के एएसआई सहदेव दत्त घटनास्थल पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई में जुटे है।
-----------------
...विक्रम ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed