{"_id":"5cba0f51bdec2214530fbc81","slug":"11555697489-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कंदरौर के पास शुक्रवार सुबह के समय कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक को काफी चोटें आई हैं और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे में बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे रणजीत सिंह पुत्र जय सिंह गांव बैहरन तहसील झंडूता जिला बिलासपुर अपने कार्य के लिए बाइक नंबर एचपी 23 बी 5266 पर कंदरौर की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
वहीं, घुमारवीं की ओर से आ रही कार नंबर एचपी 11-4538 की सड़क के बीचोंबीच दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि स्थानीय लोग भी अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। बाइक सवार युवक गिरकर काफी दूर जाकर गिरा जिससे युवक को काफी चोटें भी आई हैं। मौके पर स्थानीय लोगों की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर बाइक सवार युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, गाड़ी सवार युवक के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक बाइक सवार युवक जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। हादसे का कारण दोनों वाहनों की ओवरटेक बताई जा रही है। वहीं, कार चालक की पहचान हरिनाम पुत्र मुसाफिर राम गांव मंगू जिला सोलन के रुप में हुई है। उधर, बिलासपुर डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।