फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पंजगाईं में खड़ी कार से टायर चुरा ले गए चोर

पंजगाईं में खड़ी कार से टायर चुरा ले गए चोर

Sun, 24 Mar 2019 10:31 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
पंजगाईं में खड़ी कार से टायर चुरा ले गए चोर
Fire in car parking
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत आने वाले पंजगाईं में चोरों ने सड़क किनारे खड़ी कार के टायर चुरा लिए हैं। इतना ही नहीं चोरों ने पहले तो गाड़ी के नए टायर चुराये उसके बाद पुराने टायर गाड़ी में लगाकर फरार हो गए। बहरहाल अभी पुलिस ने इस संदर्भ में अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को इस संदर्भ में शिकायत पत्र सौंपा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सौंपी हुई शिकायत में भारत भूषण गौतम ने कहा है कि जब वह अपनी गाड़ी (एचपी24सी-1448) में सुबह किसी कार्य से कहीं जा रहे थे तो वह कार में बैठने के लिए आए लेकिन उन्होंने देखा कि किसी ने उनकी गाड़ी के पिछले टायरों की हवा निकाल दी थी। जब उन्होंने अपनी गाड़ी के टायरों को देखा तो चोरों ने एक टायर को निकाल दिया था। उसकी जगह पुराना खराब टायर लगाया हुआ था जोकि काफी हैरान करने वाला है।
विज्ञापन

भारत का कहना है कि इससे पहले भी यहां पर इस तरह की वारदात घट चुकी है। कई बार तो सुबह वाहन पत्थरों पर ही खड़े दिखते हैं। इस बारे में कई बार पहले भी पुलिस के पास शिकायत दी गई है, लेकिन आजतक किसी भी चोर को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। वहीं उन्होंने थाना प्रभारी से मांग की है कि पंचायत में एक सुरक्षा गार्ड तैनात किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई वारदात न घट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed