{"_id":"5beb0b2bbdec22699a73a42d","slug":"11542130475-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दुकानदारों से एसडीएम ने वसूला तीन हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दुकानदारों से एसडीएम ने वसूला तीन हजार रुपये जुर्माना
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
स्वीट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट प्रशासन की चेतावनी के बावजूद भी स्वारघाट बाजार में कुछ दुकानदारों द्वारा पॉलिथीन का उपयोग किया जा रहा है। जबकि खुली सिगरेट भी बिना किसी डर के बेची जा रही है। मंगलवार शाम के समय पॉलिथीन रखने के आरोप में स्वारघाट बाजार के चार दुकानदारों व खुली सिगरेट बेचने वाले दो दुकानदारों पर शिकंजा कसते हुए एसडीएम अनिल चौहान ने तीन हजार रुपये के चालान किए हैं।
उपमंडल स्वारघाट के एसडीएम अनिल चौहान ने उक्त मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार शाम के समय स्वारघाट के अप्पर व लोअर बाजार की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस छापामारी के दौरान पॉलिथीन रखने के आरोप में स्वारघाट के चार दुकानदारों के चालान किए गए हैं, जबकि दो ऐसे दुकानदार भी हैं जो खुले में सिगरेट बेच रहे थे। छह दुकानदारों से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने कहा कि चालान में करियाना दुकानदार, स्वीट शॉप, मीट शॉप, सब्जी विक्रेता के चालान किए गए हैं जिन्हें तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही एसडीएम अनिल चौहान ने बताया कि सिगरेट बेचने वाले का भी चालान किया गया है।