फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शहर के पांच रेस्तरां मालिकों को नोटिस जारी

शहर के पांच रेस्तरां मालिकों को नोटिस जारी

Sat, 13 Oct 2018 08:24 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
शहर के पांच रेस्तरां मालिकों को नोटिस जारी
शुभम राही
विज्ञापन

बिलासपुर। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले शहर के नामी और नवनिर्मित पांच रेस्तरां को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। विभाग अपने निरीक्षण के दौरान उक्त रेस्तरां में गंदगी पाई थी जिसके आधार पर विभाग ने उक्त सभी संचालकों को नोटिस जारी किया है। विभाग की इस कार्रवाई से रेस्तरां मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस खबर की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर के नामित अधिकारी सविता ठाकुर ने की।
उन्होंने बताया कि इन रेस्तरां के रसोईघरों में काफी गंदगी पाई गई है और जो रेस्तरां में कार्य कर रहे कर्मचारी थे उनका किसी का भी मेडिकल नहीं था। बता दें कि रेस्तरां में कार्य करने वाले कर्मचारी को मेडिकल करवाना विभाग ने अनिवार्य किया है। इस दौरान अगर कोई मालिक अपने कर्मचारी का मेडिकल नहीं करवाता है तो उस मालिक के रेस्तरां की मान्यता खत्म करने का भी प्रावधान हैं लेकिन विभाग ने अभी पहले चरण की कार्रवाई करते हुए इन रेस्तरां मालिकों को नोटिस जारी कर दिया है और जल्द ही पाई जाने वाली खामियां को दूर करने के लिए विभाग ने कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। गौर हो कि शहर में पहले भी विभाग ने कार्रवाई की थी जिसमें विभाग ने एक ढाबे से दाल के सैंपल लिए थे। इस दौरान कुछ समय पहले दाल के सैंपल की रिपोर्ट आने पर ढाबा मालिक को भी 10 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

इनसेट....
रेस्तरां मालिकों को नोटिस किए हैं जारी
विभाग ने शहर के नामी रेस्तरां मालिकों को नोटिस जारी किया है। विभाग के मानकों पर खरा न उतरने पर विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। रेस्तरां मालिकों को खामियों को दूर करने को कहा गया है। इसके बाद फिर से उक्त सभी रेस्तरां का निरीक्षण किया जाएगा। अगर फिर से खामियां पाई गईं तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...सविता ठाकुर... स्वास्थ्य विभाग नामित अधिकारी बिलासपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed