फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ‘जय माता’ की बोलकर गहरी खाई में कूदा श्रद्धालु, केस दर्ज

‘जय माता’ की बोलकर गहरी खाई में कूदा श्रद्धालु, केस दर्ज

Mon, 01 Oct 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
‘जय माता’ की बोलकर गहरी खाई में कूदा श्रद्धालु, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीनयना देवी जी में लंगर भवन के पास बने शुलभ शौचालय से एक व्यक्ति ने कंटीली तारों को लांघ कर पहाड़ी से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है लेकिन 600 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद व्यक्ति को मामूली चोटें आई है। होमगार्ड जवानों ने व्यक्ति को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आनंदपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति सुदेश कुमार बंसल (58) पुत्र खेमचंद निवासी चीमा मंडी तहसील सुनाम जिला संगरूर पंजाब दो दिनों से श्रीनयना देवी के मंदिर की धर्मशाला में ठहरा हुआ था। सुबह उसने इस घटना को अंजाम देने से पहले माता जी के लंगर में सुबह का नाश्ता लिया और समीप में बने शुलभ शौचालय के छत पर चला गया। यहां पर वह काफी देर तक मां के जयकारे लगाता रहा। उसके बाद उसने छत से फर्श पर छलांग लगाई।
विज्ञापन

यहां कार्यरत शुलभ शौचालय के कर्मचारी ने उसकी गतिविधियों को भांपते हुए पकड़ कर जब उससे पूछताछ की तो सुदेश कुमार ने कर्मचारी का हाथ छुड़वाकर खाई के साथ लगती कंटीली तारों को लांघते हुए पहाड़ी से छलांग लगा दी। वह लगभग 600 फीट नीचे खाई में जा गिरा। घटना का पता चलते ही समीपवर्ती मंदिर न्यास में कार्यरत गृहरक्षक के जवानों ने रेस्क्यू के तौर पर रस्सी के सहारे पहाड़ी से उसे ढूंढना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घवांडल पंचायत स्थित फायर ब्रिगेड के कर्मचारी प्रीतमचंद, रतन चंद, संजीव कुमार व पवन कुमार ने स्ट्रेचर लेकर उसे नीचे से ढूंढना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद सुदेश को भांग की झाड़ियों में कराहता हुआ तथा बेहोशी की हालत में ढूंढ कर उसे समीप के सीएच घवांडल के अस्पताल में दाखिल करवा दिया। प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद डाक्टरों ने उसे आनंदपुर साहिब अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं डीएसपी श्रीनयना देवी संजय शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है।
इनसेट...
दहेज की मांग को लेकर की आत्महत्या की कोशिश
मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति ने घटनास्थल पर अपना बैग जिसमें कुछ कपड़े तथा एक शादी का कार्ड तथा चार पृष्ठ का पंजाबी भाषा में पंजाब के एसएसपी और डीएसपी के नाम कुछ लिखा था कि वह अपने दामाद से काफी समय से परेशान है। उसका कहना था कि वह उसकी लड़की को दहेज के लिए तंग करता आ रहा है और उससे चार लाख रुपये की मांग कर रहा था जिसे देने में वह असमर्थ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed