{"_id":"5a1857ab4f1c1bf4688bd51b","slug":"11511544747-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
बिलासपुर। तहसीलदार बिलासपुर के मौत मामले में पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीआरओ बिलासपुर कविता ठाकुर ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने भादंसं की धारा 353, 506, 504, 228 और 304 के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी पुष्टि एसपी अंजुम आरा ने की है।
डीआरओ बिलासपुर कविता ठाकुर ने पुलिस शिकायत में बताया है कि 14 नवंबर को अधिवक्ता तत्कालीन तहसीलदार जेआर भारद्वाज के कार्यालय में आए। अधिवक्ता ने तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं तहसीलदार पर कई संगीन आरोप लगाए और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इसका तहसीलदार पर इतना मानसिक दबाव पड़ा की उससे उनकी मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर को एक अधिवक्ता तहसीलदार के कार्यालय में पहुंचा। अधिवक्ता की तहसीलदार के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद तहसीलदार को कार्यालय में ही दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। इस संबंध में कर्मचारियों ने भी उपायुक्त को शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की थी। उधर, एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि तहसीलदार की मौत मामले में डीआरओ बिलासपुर की शिकायत पर एक अधिवक्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।