{"_id":"5b90319a867a557f6149bf6c","slug":"111536176538-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलाखार नदी में मिला युवती का सड़ा गला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीलाखार नदी में मिला युवती का सड़ा गला शव
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी। कादमगंज गांव में पीलाखार नदी में एक युवती का सड़ा-गला शव मिला है। युवती की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश भी की जा रही है।
केमरी के मोहल्ला माजुल्लनगर निवासी आशिक रजा बुधवार शाम करीब चार बजे पीलाखार नदी के पास ग्राम कादमगंज के जंगल में गया था। उसने नदी में तिरपाल में लिपटी हुई कोई वस्तु नदी में पड़ी देखी। उसने तत्काल फोन द्वारा मामले की सूचना केमरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों की मदद से तिरपाल को बाहर निकलवाया और उसे खुलवाया तो उसमें लगभग 25-26 साल की युवती का सड़ा गला शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर मामले की सूचना अधिकारियों को दी। सूचना पाकर एएसपी सुधा सिंह, सीओ केमरी आशुतोष तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। युवती के शव पर सलवार सूट था। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एएसपी सुधा सिंह ने मामले को हत्या मानते हुए केमरी पुलिस को जांच के निर्देश दिया हैं। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। युवती कौन थी और इसकी हत्या कैसे की गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस का मानना है कि कुछ लोगों ने युवती की हत्या करने के बाद बिस्तर व तिरपाल आदि में पैक करके नदी में फेंक दिया होगा, ताकि बाढ़ के पानी में शव कहीं दूर बह जाए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। इस आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। आसपास के जनपदों में यह जानकारी दी गई है कि ताकि अगर कहीं किसी युवती के गायब होने की सूचना हो तो इस बारे में कुछ पता चल सके।