{"_id":"5b06f22b4f1c1bf86e8b4653","slug":"111527181867-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बोली मुझे और बच्चों को मेरे पति से बचाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला बोली मुझे और बच्चों को मेरे पति से बचाओ
Updated Thu, 24 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
महिला बोली, पति नशे में करता है मारपीट, जान का खतरा
दो बेटियों के साथ पहुंची एसपी कार्यालय, कार्रवाई की लगाई गुहार
पहले भी पति कर चुका है बेरहमी से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
घुमारवीं उपमंडल के बद्धाघाट की महिला ने अपने और बच्चों को पति से बचाने की एसपी से गुहार लगाई है। महिला ने बीटिया फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष सीमा सांख्यान के एसपी बिलासपुर को इस संबंध में शिकायत की है। महिला ने एसपी को बताया कि पति से उसे, उसके मायके वालों और उसकी दो छोटी-छोटी बच्चियों को भी जान का खतरा है। उसका पति हमेशा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देता है। महिला ने एसपी से सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि उसका पति उसका शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। इसके लिए महिला ने बताया कि वह मेडिकल करवाने को भी तैयार है। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई तभी से उसका हर रोज नशे की दवा खाकर उसे प्रताड़ित करता है। वहीं विरोध करने पर मना करने पर डंडे और पत्थर से पिटाई करता है। गत 16 मई की रात को मारपीट कर उसे उसके पति ने पीट कर कच्चे घर की खिड़की से आंगन में फेंक दिया। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल करवा लिया गया है और इस मामले पर आगामी कार्रवाई करने के लिए महिला पुलिस थाना भेज दिया गया है।