{"_id":"5b212f184f1c1b644d8b6658","slug":"101528901400-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभर खड्ड में नहाने उतरे पहलवान की डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंभर खड्ड में नहाने उतरे पहलवान की डूबने से मौत
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Death Facts
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। कुश्ती में दमखम दिखाने ननिहाल आए 16 साल के पहलवान की गंभर खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खड्ड में डूबे हुए युवक को काफी समय के बाद बाहर निकाला गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। रामशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अभिषेक कुमार (16) पुत्र राम प्यारा निवासी डोली तहसील नालगढ़ जिला सोलन मंगलवार को कुश्ती देखने के लिए ननिहाल बालम आया था। बताया जा रहा है कि अभिषेक कुमार को बचपन से ही कुश्ती का शौक था। अभिषेक अपने घर डोली के समीपवर्ती ननिहाल के गांव बालम ग्राम पंचायत साई चरोग गया था।
विज्ञापन
तीन-चार कुश्तियां करने के बाद अभिषेक साथियों सहित पास की गंभर खड्ड में नहाने के लिए गया। बताया जा रहा है कि साथियों से पहले अभिषेक नहाने के लिए गंभर खड्ड में कूद गया। जब काफी देर तक वह पानी के अंदर से बाहर नहीं आया तो दोस्त घबरा गए।
विज्ञापन
साथियों ने डंडों की मदद से अभिषेक को पानी के अंदर ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसके बाद अभिषेक के साथियों ने समीप के गांवों वालों को और परिजनों घटना की सूचना दी। गांव वालों ने डूबे हुए अभिषेक को पानी से जैसे-तैसेबाहर निकाला। तब तक अभिषेक कुमार की मौत हो गई थी। रामशहर के नायब तहसीलदार, ग्राम पंचायत डोली के प्रधान रोशन लाल और रामशहर पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अभिषेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एफआरयू नालागढ़ भेज दिया है। उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
डोली पंचायत के प्रधान रोशन लाल ने बताया कि अभिषेक का परिवार बहुत गरीब है। अभिषेक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोली में जमा एक का छात्र था। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिजनों को 20 हजार मदद की आर्थिक सहायता दी गई है।