{"_id":"5b212f164f1c1ba96e8b7dcb","slug":"101528901398-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटधार की घराण पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर भिड़े दो गुट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटधार की घराण पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर भिड़े दो गुट
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
JAIL FIGHT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। कोटधार की घराण पंचायत में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर गाली गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तलाई में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत में जोल गांव की शकुंतला देवी पत्नी मोहर सिंह ने कहा कि वह अपने खेत में बिजाई कर रही थी। इस बीच पीरथान गांव का केवल सिंह वहां आया। उसने गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शकुंतला ने आरोप लगाया कि केवल सिंह ने कई लोगों के साथ उस पर हमला किया। पुलिस ने शकुंतला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी ओर राधा कुमारी पत्नी केवल सिंह ने भी तलाई थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया शकुंतला देवी उनकी भूमि पर कब्जा कर रही थी। राधा ने शकुंतला पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर मेडिकल करवा दिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।