फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खड्डों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, प्रशासन बेबस

खड्डों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, प्रशासन बेबस

Mon, 13 Nov 2017 10:51 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खड्डों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, प्रशासन बेबस
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत खड्डों में अवैध खनन जोरों से हो रहा है। खड्डों में अवैध खनन को रोकने के दावे जमीनी स्तर पर हवा होते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ एक सालों में तो खड्डों में जलस्तर इस कदर गिर चुका है कि कई योजनाएं तो बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


खड्डों के साथ लगती किसानों की जमीन भी बंजर होती जा रही है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। आने वाली गर्मी के मौसम में सूखा पड़ने की चिंता विभाग के अधिकारियों को सता रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन व सरकार ने अवैध खनन माफिया पर शिकंजा नहीं कसा तो पूरा इलाका सूखे की चपेट में आ जाएगा।
विज्ञापन


विकास खंड झंडूता के तहत आने वाली सुन्हाणी, री, झरेड़ी, अमरोआ, बैहरन, तुंगडी, पिपलूघाट व शुक्र खड्ड में अवैध खनन जोरों से चल रहा है। प्रशासन व विभाग के अवैध खनन को रोकने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व जिला प्रशासन की ओर से उपमंडलाधिकारी घुमारवीं के आदेशानुसार खड्डों के लिए जाने वाले रास्तों को बंद करने का अभियान चलाया गया था। इसके तहत खड्डों की ओर जाने वाले ट्रैक्टरों के रास्तों को जेसीबी के माध्यम से बंद कर दिया गया था। इसका असर भी दिखने को मिला था, लेकिन अब पुन: खनन माफिया खड्डों का सीना छलनी कर रेता, बजरी व पत्थरों को अवैध रूप से ले जाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पहले यह खनन रात के अंधेरे में किया जाता था, लेकिन विभाग के सुस्त रवैये के कारण यह धंधा दिन में भी खूब फल फूल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन व विभाग से आग्रह किया है कि जो भी खड्डों की ओर जाने वाले रास्ते हैं उन सभी को बंद किया जाए। अवैध खनन से सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है।

थाना प्रभारी तलाई श्याम प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि अवैध खनन के चलते चालू वर्ष में लगभग 70 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई कर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले हैं। यह कार्रवाई लगातार जारी है। माइनिंग एक्ट के तहत चालान बुकें लोनिवि, जंगलात, सिंचाई विभाग व माइनिंग अधिकारियों के पास भी हैं, लेकिन माइनिंग के अलावा कोई भी विभाग कार्रवाई करने से गुरेज करते हैं। यदि सभी विभाग मुस्तैदी से कार्य करें तो खनन माफियाओं का यह धंधा बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed