{"_id":"57000acb4f1c1b887ff0015f","slug":"crime-news-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर को बांधकर उड़ाया ट्रक, नकदी भी छीनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ड्राइवर को बांधकर उड़ाया ट्रक, नकदी भी छीनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर में एक व्यक्ति का ट्रक जबरन छीनने और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। हालांकि, घटना कुछ दिन पुरानी है। ऑपरेटर ने इस संदर्भ में अदालत में अर्जी दी थी।
विज्ञापन
इसकी सुनवाई के बाद अदालत ने सदर थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर छानबीन के आदेश दिए हैं। अदालत से मिले आदेशों के बाद सदर पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिला सोलन से संबंधित बागी-मांगल के साधु राम ने अदालत में शिकायत पत्र सौंपा था। साधु राम के अनुसार उसका ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर बघेरी से बागा स्थित जेपी सीमेंट कारखाना को जा रहा था।
विज्ञापन
गंभरोला के समीप कुछ व्यक्तियों ने उनका ट्रक रोका और चालक को बाहर खींच लिया। इसके बाद वह जबरन ट्रक पर चढ़ गए और उसे लेकर चले गए। इससे पहले उन्होंने चालक की टांगे बांध दी। उनका आरोप है कि शातिर चालक से 25 हजार रुपये भी छीनकर ले गए। बाद में ट्रक चालक ने सारी घटना की जानकारी ट्रक मालिक को दी।
उन्होंने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इसके साथ ही अदालत का भी दरवाजा खटखटाया। अब अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज कर छानबीन करने के आदेश दिए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 323, 324, 379, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
एसपी राहुल नाथ ने बताया कि मामले की छानबीन प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।