{"_id":"3ed62390639d1a219252a7c9a874740f","slug":"crime-news-in-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरठीं में फाड़ी ट्रैफिक पुलिस कर्मी की वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरठीं में फाड़ी ट्रैफिक पुलिस कर्मी की वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Fri, 13 Nov 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई पुलिस थाना के तहत बरठीं चौक पर एक पुलिस कांस्टेबल के साथ ड्यूटी के दौरान लड़ाई करने और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम यातायात पुलिस कर्मी कुलदीप सिंह बरठीं चौक पर अपनी ड्यूटी दे रहा था।
इस दौरान एक व्यक्ति ने स्कूटी को गलत दिशा से निकालने का प्रयास किया। इसे पुलिस कर्मी ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस कर्मी का आरोप है कि इसके बाद स्कूटी सवार शख्स पुलिस कर्मी कुलदीप सिंह से उलझ पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और तैश में आकर स्कूटी सवार ने उसकी वर्दी फाड़ डाली। पुलिस कर्मी के अनुसार शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने इसके बाद मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, एएसपी मनमोहन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 353, 332 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।