{"_id":"690df0a3728ca3ef6507990e","slug":"crime-news-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-147967-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अपराध डायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अपराध डायरी
विज्ञापन
काम पर जा रहे व्यक्ति से मारपीट
बिलासपुर। पुलिस थाना झंडूता के तहत एक व्यक्ति के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बक्सी राम निवासी गांव नगराओं डाकघर रोहल ने बताया कि जब यह काम पर जा रहा था तो गांव के एक व्यक्ति ने रास्ता रोका और गाली-गलौज की। व्यक्ति ने कुदाली से सिर पर वार किया, जिससे चोट लगी है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
व्यक्ति पर लगाए गाली-गलौज करने के आरोप
बिलासपुर। पुलिस थाना झंडूता के तहत एक महिला ने एक व्यक्ति पर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि जब उसका सुसर लकड़ी काट रहा था तो एक व्यक्ति ने गाली-गलौज और गलत इशारे किए। साथ ही बेटी से भी बदतमीजी की। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाई पर लगाए मारपीट करने के आरोप
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत एक व्यक्ति ने अपने भाई पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में रोशन लाल निवासी गांव चुराड़ी डाकघर हवाण ने बताया कि उसके छोटे भाई ने जमीन विवाद को लेकर झगड़ा किया। भाभी ने उसकी पत्नी को पीटा। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
कंस्ट्रक्शन साइट पर चोरी, मामला दर्ज
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत भटोली में कंस्ट्रक्शन साइट पर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में साइट इंजीनियर शुभम निवासी गांव भेड़ी, डाकघर सज्याऊं तहसील धर्मपुर मंडी ने बताया कि जब वह 6 नवंबर को साइट भटोली पर पहुंचा तो वहां पर स्टोर का ताला टूटा पाया गया। जब पता किया तो सामने आया कि दो लोगों ने स्टोर से सामान चोरी करके बेच दिया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
शराब की 24 बोतलों के साथ एक पकड़ा
बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने देसी शराब की 24 बोतलों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी खारसी की टीम ने गश्त के दौरान खारसी में एक गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी से देसी शराब की 24 बोतलें बरामद की गईं। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार निवासी गांव साई ब्राह्मणा डाकघर साई खारसी के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
अस्पताल गए व्यक्ति के साथ मारपीट
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में अजय चंदेल निवासी गांव कोठी डाकघर चांदपुर ने बताया कि 6 नवंबर को चेकअप करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर गया था। वहां पर दो लोगों ने मारपीट की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत बैहल में जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मैनेजर सिंह (53) निवासी बैहल ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उपचार के लिए श्री गुरु तेग बहादुर अस्पताल श्रीआनंदपुर साहिब पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।