फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

सीर खड्ड में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद

Thu, 18 Aug 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता तहत तुंगड़ी गांव के पास सीर खड्ड में डूबे युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

वीरवार सुबह बलघाड़ बकैन के पास मछुआरों ने गोबिंद सागर झील में एक शव को देखा। मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। झंडूता पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया गया। आसपास के क्षेत्र में डूबे हुए दूसरे युवक के लिए भी सर्च अभियान चलाया गया। उसका शव भी करीब दो किलोमीटर दूर मिला। शवों को नाव से बाहर निकालकर नहारल घाट पर ले जाया गया जहां परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेजा गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे गए।
विज्ञापन

तुंगड़ी गांव के निशांत कुमार (18) पुत्र प्यारेलाल और अमन(16) पुत्र कश्मीर सिंह गांव के पास ही सीर खड्ड में नहाने उतर गए थे। शाम तक जब दोनों युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। उनके कपड़े, जूते और मोबाइल सीर खड्ड के किनारे पड़े हुए मिले। आशंका जताई जा रही थी कि वह पानी में डूब गए। दो दिन जिला प्रशासन, पुलिस और गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन युवकों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रशासन की ओर से एसडीएम कुलदीप सिंह पटियाल ने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। उन्होंने हल्का पटवारी को प्रभावित परिवारों को दी जाने वाली राहत राशि की रिपोर्ट शीघ्र कार्यालय में देने को कहा।

उधर, डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि खड्ड में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पहले चेक डैम के साथ दोनों युवकों के पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही थी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बच्चों पर नजर रखें। बरसात के मौसम में नदी-नालों की ओर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed