{"_id":"61aa5a71b0a7ca7ceb4488fc","slug":"crime-bilaspur-news-sml3922767155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के झांसे में गवाए 1 लाख 92 हजार रूपये, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के झांसे में गवाए 1 लाख 92 हजार रूपये, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठप्पर गांव के लकी लाल ने मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। लकी लाल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उन्हें बताया कि वह युवाओं को नौकरी दिलाने का काम करता है। उसे भी नौकरी दिलवा देगा। नौकरी लगवाने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने एक लाख 92 हजार रुपये की मांग की। इस पर झांसे में आए लकी ने दिल्ली के एक बैंक खाते में 1 लाख 92 हजार रुपये जमा करवा दिए। पैसा लेने के बाद आरोपी ने न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस लौटाए।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने नौकरी का झांसा देने वाले व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।