{"_id":"5ff897d28ebc3e31f65e3b96","slug":"crime-bilaspur-news-sml357143228","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सालय के कर्मी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सालय के कर्मी पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। पशु चिकित्सालय के एक कर्मी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। कार से स्कूटी को टक्कर मारने के बाद मारपीट की गई। लोगों ने कर्मी को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाकर घायल अवस्था में श्री नयनादेवी जी के घवांडल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस थाना कोट में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार मुकेश कुमार पुत्र राम किशन निवासी गांव कलींतरा थाना नंगल ने बताया कि वह एक डेरी फार्म में काम करता है। वीरवार को अपने स्कूटर पर श्री नयनादेवी जी के गांव डोलां जा रहा था। सुबह लगभग 10 बजे गांव बेहरडा में पहुंचा। उसके आगे एक कार नंबर एचपी 19 सी 5431 बस्सी गांव की ओर जा रही थी। स्कूटी पर जुल्फी राम जो बस्सी के पशु चिकित्सालय का कर्मी है वह ड्यूटी को जा रहा था। कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जुल्फी राम टक्कर के बाद दूर जा गिरा। कार सवार तीन औरतें और एक व्यक्ति बाहर निकले और स्कूटी सवार पर डंडों व घूंसों से हमला कर दिया। व्यक्ति को इतना मारा कि वह अधमरा हो गया। कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। लोगों ने जुल्फी राम को घायल अवस्था में श्री नयना देवी जी के घवांडल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। थाना कोट में मामला दर्ज हुआ है तथा पुलिस छानबीन कर रही है। श्री नयनादेवी के डीएसपी अभिमन्यु ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।