{"_id":"5fcfb7548ebc3ecfc70bfee1","slug":"crime-bilaspur-news-sml353910227","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्का जाम करने पर राजेश धर्माणी समेत 45 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्का जाम करने पर राजेश धर्माणी समेत 45 पर केस दर्ज
विज्ञापन
एनएच 103 पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।
- फोटो : BILASPUR
चक्का जाम करने पर राजेश धर्माणी समेत 45 पर केस दर्ज
कांग्रेस ने करीब डेढ़ घंटे तक शिमला-धर्मशाला एनएच पर किया चक्का जाम
घुमारवीं में सात किलोमीटर तक लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भारत बंद के दौरान घुमारवीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेश धर्माणी की अगुवाई में शिमला-धर्मशाला एनएच-103 पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के सैंपल लेने जा रहे वाहन को ही रास्ता दिया। डेढ़ घंटे तक एनएच पर जाम लगा रहा। जाम घुमारवीं से निहारी तक करीब 7 किलोमीटर तक लगा रहा। चक्का जाम करने पर करीब 45 लोगों पर पुलिस ने घुमारवीं थाने में केस दर्ज कर लिया है।
घुमारवीं थाना पुलिस ने सड़क को बाधित करने के मामले में पूर्व विधायक राजेश धर्माणी, महिला कांग्रेस नेत्री पवना शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रवि ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, कांग्रेस कार्यकर्ता विक्रम ठाकुर, मदन पटियाल, सुभाष ठाकुर सहित लगभग 45 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। यह धरना-प्रदर्शन कांग्रेस की ओर से गांधी चौक पर किया जाना था। वहां पर थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस पहले ही मौजूद हो गई थी। इसकी भनक कांग्रेस के पदाधिकारियों को लग गई थी। उन्होंने अपने कार्यक्रम में एकाएक परिवर्तन कर बस स्टैंड से बाहर जाने वाली सड़क के साथ शिमला-धर्मशाला एनएच पर धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस की योजना धरी की धरी रह गई। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सड़क को बाधित करने का मामला दर्ज किया गया है।