{"_id":"5e7504058ebc3e774630777b","slug":"crime-bilaspur-news-sml328200627","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया के दोषियों को फांसी होने पर लाडली फाउंडेशन ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के दोषियों को फांसी होने पर लाडली फाउंडेशन ने जताई खुशी
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा मिलने पर खुशी व्यक्त करते लाडली फाउंडेशन के सदस्य।
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
बिलासपुर। लाडली फाउंडेशन की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट ने निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के दोषियों को एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद फांसी दी गई। न्यायालय के इस फैसले से नारी जाति का कानून और न्याय में विश्वास बढ़ा है। इससे एक संदेश अपराधियों को भी मिला है कि चाहे अपराधी कितनी भी बड़ी पहुंच अथवा पैसा रखता हो एक दिन अपने कर्मों की सजा अवश्य पाएगा। इसमें पुलिस, सरकारी वकील, गैर सरकारी संगठन और अंत में माननीय उच्च न्यायालय ने जो साहस दिखाया है उसके लिए लाडली फाउंडेशन ने सबको सराहा है। विशेष रूप से निर्भया की मां को जिसने इतनी लंबी लड़ाई अपनी बेटी के लिए लड़ी उनके हौसले को समस्त लाडली फाउंडेशन के सदस्यों ने सलाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।