फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crime

कार की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

Sat, 14 Mar 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Crime
स्वारघाट(बिलासपुर)। शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से करीब पांच किलोमीटर दूर पुलाचड़ स्थान पर शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की दाई टांग टूट गई। पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक सतीश कुमार (35) पुत्र परमानंद गांव सुनाहण डाकघर जकातखाना तहसील श्री नयना देवी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। सड़क दुर्घटना के बाद बाइक सवार सतीश कुमार को निजी वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है जहां पर उसकी दाईं टांग टूटने की पुष्टि हुई है। वहीं स्वारघाट पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सतीश कुमार पेशे से फोटोग्राफर हैं और स्वारघाट में उसकी फोटोग्राफी और डीजे की दुकान है। शुक्रवार को वह नयना देवी क्षेत्र में किसी समारोह की शूटिंग करने के बाद वापस अपने मोटरसाइकिल नंबर एचपी 69ए 1244 पर स्वारघाट की तरफ आ रहा था तो पुलाचड़ के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार नंबर एचपी91-1710 ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि कार चालक ने भारी मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था जिसके चलते यह सड़क दुर्घटना हुई है। पुलिस के अल्कोहल सेंसर से कार चालक की ओर से अंधाधुंध शराब पीने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा ने बताया कि इस हादसे के संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed