{"_id":"5e667ddb8ebc3eebce359b5b","slug":"crime-bilaspur-news-sml3271014177","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में 776 लोगों ने नहीं भरा गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं में 776 लोगों ने नहीं भरा गृहकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के द्वारा लोगों को वर्तमान वित्त वर्ष के मार्च महीने में टैक्स में दस प्रतिशत छूट दी गई थी। लोगों को टैक्स में छूट देने के बावजूद भी लोग टैक्स अदा करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं और नगर परिषद के पैसे पर कुंडली मार कर बैठे हुए हैं। नगर परिषद ने भी टैक्स न अदा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई के लिए तैयारी कर ली है। जिन लोगों के पास नगर परिषद का पैसा फंसा हुआ है उनको अंतिम नोटिस भेज रहे हैं। यह नोटिस वार्ड नंबर एक से शुरू किए हैं और सभी वार्डों के टैक्स अदा न करने वाले लोगों को भेजे जा रहे हैं।
घुमारवीं नगर परिषद में सात वार्ड हैं तथा नगर परिषद लगभग आठ किलो मीटर के दायरे में फैली हुई है जिसमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खुद अपना टैक्स समय-समय पर भरते हैं तथा कुछ टैक्स देने के नाम पर आनाकानी करते हैं।
बताते चलें कि नगर परिषद ने चालू वित्त वर्ष में लोगों को टैक्स में छूट दी थी कि जो भी व्यक्ति अपने टैक्स का भुगतान करेगा उस पर दस प्रतिशत छूट दी जाएगी। छूट होने के बावजूद कुछ लोगों ने तो अपना टैक्स का भुगतान कर दिया है तथा कुछ ऐसे भी धनासेठ हैं जो टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं। नगर परिषद के अभी भी लोगों के पास 55 लाख रुपये की लेनदारी है जो भुगतान नहीं कर रहे हैं तथा ये पैसे 776 लोगों से लेने को है। सबसे ज्यादा जो पैसे लोगों से टैक्स के रूप में आने हैं वह वार्ड छह और सात के हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि लोगों को चालू वित्त वर्ष में मार्च महीने में अपना टैक्स भरने के लिए दस प्रतिशत छूट दी गई थी। कुछ लोगों ने इस छूट का लाभ उठाया है तथा कुछ हैं जो अपना टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्हें अब नगर परिषद अंतिम बार नोटिस दे रही हैं। अगर लोग फिर भी अपने गृह टैक्स का भुगतान नहीं करते हैं तो नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।