{"_id":"5e5013a68ebc3ef40e2ae7ef","slug":"crime-bilaspur-news-sml325182942","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से पकड़ा 12.46 ग्राम चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति से पकड़ा 12.46 ग्राम चिट्टा
विज्ञापन
बिलासपुर की सुरक्षा शाखा की ओर से हेरोईन (चिट्टा) के साथ पकड़े गए दंपति।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान बदघाट में एक दंपति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चिट्टे और कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह चिट्टा कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहे थे। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी संजीव पुंडीर, आरक्षी चंचल सिंह, आरक्षी राकेश, महिला आरक्षी मोनिका के साथ रात को गश्त पर थे। इसी दौरान सोहणी माता मंदिर से नीचे वाली सड़क पर गश्त पर थी। इसी दौरान एक गाड़ी एचपी 69-5265 तेज रफ्तार से आई। शक होने पर पुलिस दल ने गाड़ी को रोका। गाड़ी में एक महिला और पुरुष सवार थे। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विवेक पुत्र प्रदीप शर्मा और उसकी पत्नी ने अपना नाम आकांक्षा बताया।
पूछताछ के दौरान दोनों घबराए हुए थे और पुलिस से नजरे चुरा रहे थे। शक होने पर पुलिस ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने चालक की सीट के पास फुटमैट के नीचे से 12.49 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गाड़ी और चिट्टे को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक दंपति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी दंपति चिट्टा कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।