{"_id":"5e50139f8ebc3ef3de17b0aa","slug":"crime-bilaspur-news-sml325182814","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक 15.10 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक 15.10 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने बिनौला में चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासुपर। पुलिस की एसआईयू टीम ने बिनौला में एक युवक के घर में छापेमारी कर चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चिट्टे को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पिछले लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। पुलिस को वीरवार को सूचना मिली की आरोपी ने घर में चिट्टा रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर में छापेमारी कर चिट्टा पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लंबे समय से शक था कि मनीष कुमार उर्फ मनु पुत्र देशराज गांव नोग डाकघर बिनौला चिट्टे का कारोबार करता है जिसके बाद से वह पुलिस की रडार पर था। वीरवार को पुलिस को पुख्ता सूचना थी कि आरोपी के पास चिट्टा है। इसके बाद उसके घर पर रेड की गई। इस दौरान पुलिस को आरोपी के पास से 15.10 ग्राम चिट़्टा मिला। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी चोरी, यौन शोषण के गंभीर मामले थाना में दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह चिट्टा कहां से लाता है और किसे सप्लाई करता है।
एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ हो रही है। कहा कि नशे का कारोबार करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों के खिलाफ आगे भी पुलिस का अभियान जारी रहेगा।