{"_id":"5e4acf038ebc3ef25766eb1a","slug":"crime-bilaspur-news-sml3247274180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलौर की महिला की आईजीएमसी में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलौर की महिला की आईजीएमसी में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता(बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत झंडूता के गांव बड़ी बिलौर तगोह की एक महिला करीब दो सप्ताह जीवन और मौत से जूझ रही थी। रविवार रात को वह जिंदगी की लड़ाई हार गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झंडूता ग्राम पंचायत के बड़ी बिलौर तगोह गांव की बिमला देवी(45) पत्नी बीरबल सिंह चार फरवरी को अपने घर के लेंटर को पानी दे रही थी कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। परिवार वाले तुरंत उसे अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया था। आईजीएमसी शिमला में करीब एक सप्ताह भर आईसीयू में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ती रही लेकिन बीती रात वह जिंदगी की लड़ाई हार गई।
उसकी मौत की सूचना झंडूता पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिमला में पोस्टमार्टम करवाकर कर शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं सोमवार को मृतिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।