{"_id":"5e4ace5f8ebc3ef28521075b","slug":"crime-bilaspur-news-sml3247271126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंदरौर में 5.52 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंदरौर में 5.52 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कंदरौर में एसआईयू की टीम की गिरफ्त में आए चिट्टे के आरोपी।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामली(बिलासपुर)। सदर थाने के तहत कंदरौर में जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक में सवार दो व्यक्तियों से 5.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टे के साथ आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की एसआईयू टीम के सदस्यों प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, बाबू राम और प्रवीण कुमार ने कंदरौर के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान वहां से ट्रक नंबर एचपी 69 ए 6146 निकला। पुलिस ने ट्रक को रोककर उसमें बैठे दोनों लोगों और ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक में 5.52 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने चिट्टे के साथ दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान अंकेश कुमार (31) पुत्र दौलत राम गांव हरनोड़ा और पवन कुमार पुत्र सदा राम गांव बाहोट कसोल के रूप में हुई है।
एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टे के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उन्हें सदर थाना प्रभारी को सौंप दिया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।