{"_id":"5e35b3828ebc3e4b5c63512c","slug":"crime-bilaspur-news-sml32293346","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से भरा ट्रैक्टर खड्ड में फेंकने पर तलाई थाने में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से भरा ट्रैक्टर खड्ड में फेंकने पर तलाई थाने में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई(बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत सुन्हाणी के एक ग्रामीण ने सुन्हाणी खड्ड में गंदगी से भरा ट्रैक्टर फेंकने को लेकर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के माध्यम से पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने ग्रामीण की शिकायत पर ना मालूम ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तलाई पुलिस थाना के क्षेत्र में आनेवाले कस्बे सुन्हाणी निवासी सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री समस्या सेवा के माध्यम से थाना तलाई में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि एक एचआर नंबर 92-3119 ट्रैक्टर चालक सुन्हाणी खड्ड में गंदगी से भरा ट्रैक्टर फेंक गया है जिससे चारों तरफ वातावरण दूषित हो रहा है। इतना ही नहीं गंदगी खड्ड के पानी में घुल रही है जिससे पेयजल भी दूषित हो गया है। इस पर तलाई पुलिस ने ना मालूम ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर घुमारवी के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।