फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

माता-पिता बोले, बेटे की कैसे हुई मौत हो जांच

Mon, 27 Jan 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर में एसपी को ज्ञापन सौंपते घुमारवीं उपमंडल के लोग। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की पंचायत कोठी के गांव पलसोटी में गत दिनों उद्योग विभाग में कार्यरत मैनेजर पवन कुमार की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत ही गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर पा रही है। इस मामले की जांच को लेकर परिजनों ने सोमवार को एसपी बिलासपुर को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की है। इस मौके पर परिजनों में मृतक के पिता सूरत राम व मांग ब्रह्मी देवी निवासी ग्राम पलसोटी डाकघर कोठी तहसील घुमारवीं मौजूद रहे।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि 12 जनवरी 2020 को सुबह 8.30 बजे के करीब घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर सड़क के नीचे आम की टहनी पर बेटा पवन कुमार लटका मिला था। मृतक लाहौल स्पीति स्थित मुख्यालय केलांग में उद्योग विभाग में जीएम के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

पुलिस थाना घुमारवीं की ओर से उसका पोस्टमार्टम फोरेंसिक लैब नेरचौक में करवाया गया था लेकिन आज 17 दिन बाद भी उन्हें अपने बेटे के मौत के कारणों का पता नहीं लग पा रहा है। कहा कि 12 जनवरी 2020 को पुलिस की टीम हादसे के स्पॉट पर आई थी जिन्होंने स्पॉट का निरीक्षण किया था और आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए थे, किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पवन कुमार हमारा इकलौता पुत्र था, हम उसके माता-पिता दोनों वृद्धावस्था में है तथा बीमारियों से ग्रस्त हैं। हमारा इलाज पवन कुमार पीजीआई चंडीगढ़ से करवा रहा था तथा रूटीन चेकअप भी करवाता था अब हमारा इकलौता सहारा भी छीन लिया गया है।

उन्होंने इस हादसे की शीघ्रातिशीघ्र छानबीन करने की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। कहा कि अगर हत्या हुई तो किसने की और अगर आत्महत्या की है तो इसके पीछे क्या कारण रहे इसकी जांच हो। एसपी साक्षी वर्मा ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि इस मामले को गंभीरता पूर्वक छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed