फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

सड़क हादसे के भगोड़े आरोपी को कीरतपुर में पकड़ा

Wed, 15 Jan 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
स्वारघाट(बिलासपुर)। पीओ सैल बिलासपुर की टीम ने स्वारघाट क्षेत्र में एक सड़क हादसे के आरोपी पिकअप चालक संदीप कुमार पुत्र बिंदर सिंह गांव इक्लाही थाना सदन सन्ना जिला लुधियाना पंजाब को कीरतपुर बाजार से गिरफ्तार किया है। उसे आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना स्वारघाट के सपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है और वह एक पिकअप नंबर पीबी10डीजेड-0964 चलाता था। आरोपी ने 31 जुलाई 2013 को नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के पुलाचड स्थान पर बने तीखे मोड़ पर गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही एक ऑल्टो कार नंबर एचपी12डी-3254 को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कार में बैठे रमेश कुमार, दलजीत सिंह को गंभीर चोटें आई थीं। बाद में दलजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव पुलाचड डॉ. स्वाहण की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

यह हादसा पिकअप चालक की तेज रफ्तारी व लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ था और पुलिस जांच में पिकअप चालक संदीप कुमार को न्यायालय में पेश किया था लेकिन उसके बाद आरोपी पिकअप चालक संदीप कुमार को अदालत द्वारा कई बार समन, वारंट व नोटिस जारी किए गए लेकिन आरोपी किसी भी पेशी में अदालत में हाजिर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण अदालत ने उसे 2 मार्च 2017 को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था और यह मामला पीओ सेल बिलासपुर को सौंपा गया था। इसके बाद पीओ सैल बिलासपुर की टीम मुख्य आरक्षी दौलत राम, राजकुमार व राकेश कुमार ने उसकी तलाश शुरू कर दी और पंजाब के रोपड़, लुधियाना, कीरतपुर में कई स्थानों में दबिश दी और आरोपी को कीरतपुर बाजार में पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना स्वारघाट के सुपुर्द किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed