फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

संदोटी में पकड़ी चंडीगढ़ मार्का शराब की 58 बोतलें

Tue, 14 Jan 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत सलोआ के संदोटी गांव में सोमवार देर शाम पुलिस चौकी नयना देवी और एक्साइज विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर एक घर से 58 बोतल अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई अवैध शराब की खेप चंडीगढ़ मार्का की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस व एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी कि संदोटी गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहा है जिस पर कार्रवाई करते हुए सोमवार देर शाम पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने तरसेम लाल पुत्र अमर नाथ गांव संदोटी के घर पर छापामारी की। छापामारी के दौरान घर की तलाशी लेने पर चंडीगढ़ मार्का शराब की पांच पेटी बरामद हुई जिसमें तीन पेटियों में 36 बोतल रम और एक पेटी में 12 बोतल और एक अन्य पेटी में 10 बोतल विस्की ब्रांड की पाई गई है। छापामारी में पुलिस चौकी नयना देवी के प्रभारी एसएसआई नीलम कुमार व एक्साइज विभाग की टीम में इंस्पेक्टर दिला राम चौहान, रवि कुमार, प्रोमिला शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन

डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने थाना कोट में आरोपी के खिलाफ एचपी एक्साइज एक्ट की धारा 39(1) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस शराब का अवैध कारोबार करने वाले और नशा माफिया पर अपनी नजरें टिकाए हुए हैं। चंडीगढ़ की शराब हिमाचल में अवैध रूप से बिक रही है जो कि एक्साइज एक्ट का सीधे उल्लंघन है। कहा कि पुलिस शराब के अवैध कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed