फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crime

नौकरी लगवाने के नाम पर 40 हजार ठगे

Mon, 13 Jan 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Crime
बिलासपुर। सदर थाना बिलासपुर में मंडी के एक व्यक्ति ने सरहंद फतेहगढ़ के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंडी के सरकाघाट के विनोद कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि सरहंद फतेहगढ़ के नवदीप ने उसे नौकरी लगवाने के लिए उससे पैसे लिए थे। विनोद ने बताया कि उसने होटल मैनेजमेंट की है और नौकरी की तलाश में था। तभी उसकी मुलाकात नवदीप सिंह संधू से हुई। उसने विनोद से कहा कि वो एक बड़ी कंपनी में नौकरी लगवाता है। वहीं नवदीप बिलासपुर के धौलरा रेस्टोरेंट में विनोद और उसके पिता से मिला। वहीं जब एग्रीमेंट की बात आई तो नवदीप ने जो कागज दिखाए उन पर उसका आधार नंबर और पता गलत था लेकिन उसके बाद भी जैसे तैसे उसने विनोद के पिता को पैसे देने के लिए मना लिया।
विज्ञापन

विनोद के पिता ने बताया कि विनोद की नौकरी लगवाने के लिए उन्होंने 40 हजार रुपये दिए थे लेकिन जिस खाते में पैसे भेजे हैं वो किसी और के नाम से है। कहा कि उन्हें इस धोखाधड़ी का तब पता चला जब न ही उनके बेटे की नौकरी लगी और न ही उनके पैसे वापस आए। पुलिस ने इस संदर्भ में भादंसं की धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं प्राथमिकता के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed