फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crime

आत्महत्या से पहले महाप्रबंधक ने पत्नी को की थी अंतिम कॉल

Mon, 13 Jan 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Crime
घुमारवीं(बिलासपुर)। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक की आत्महत्या करना अपने पीछे कई सवाल खड़े कर गया है। वहीं पुलिस भी मामले को लेकर कोताही नहीं बरतना चाह रही है। पुलिस ने कॉल डिटेल की छानबीन कर पाया है कि पवन ने अपने फोन से अंतिम कॉल अपनी पत्नी को की थी।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है। घटना के समय फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए थे। हालांकि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पुलिस मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर अपनी कार्रवाई कर रही है। बताते चलें कि जीएम का एक भाई पहले ही जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर चुका है। वहीं सवाल यह भी है कि आखिर क्यों परिवार के सदस्य एक बाद एक आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस मृतक के घर से लेकर उसके विभाग से जुड़े सभी मुद्दों पर भी छानबीन कर सकती है क्योंकि मृतक उद्योग विभाग केलांग में सेवारत था। पुलिस के लिए सवाल खड़ा है कि आखिर जीएम के पद पर तैनात व्यक्ति को ऐसी क्या नौबत आ गई कि उसे आत्महत्या करनी पड़ रही है। जबकि पहले भी एक भाई ने आत्महत्या की है। ऐसे में पुलिस मृतक का पारिवारिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर है तथा हर पहलु को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed