{"_id":"5e1ca2da8ebc3e879937d03c","slug":"crime-bilaspur-news-sml3208989101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की पंचायत दाबला में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है जिसके कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। वहीं युवक को इलाज के लिए आईजीएमसी भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार दाबला पंचायत के संजीव कुमार (32) पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है। युवक ने घर में ही किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जब परिवार वालों को इस बात का पता चला तो युवक को काफी मात्रा में उल्टियां होना शुरू हो गई थीं। युवक की हालत बिगड़ती देखकर उसके परिजन उसे स्थानीय अस्पताल घुमारवीं ले गए लेकिन युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे वहां से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। युवक के शरीर में जहरीला पदार्थ की ओवरडोज होने से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस को जब घटना की सूचना मिली तो इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है। कहा कि अभी युवक की हालत नाजुक है और उसका इलाज आईजीएमसी शिमला में चला हुआ है।