{"_id":"5e0f7c3b8ebc3e87fe108839","slug":"crime-bilaspur-news-sml3198370117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनीहरा में अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनीहरा में अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाने के तहत सनीहरा पंचायत में पुलिस ने एक वृद्ध से 8 बोतल देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस संदर्भ में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार तलाई थाने के सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार की अगुवाई में एक पुलिस दल कोटधार क्षेत्र में गश्त पर जा रहा था। तभी सनीहरा पंचायत के गांव गंगलोह के पास एक वृद्ध व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 8 बोतल देशी शराब बरामद हुई।
राजेश कुमार ने बताया कि जब पुलिस दल गश्त पर था तो उनको अपनी तरफ आता देख कर व्यक्ति डर गया तथा पुलिस से छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस दल को उस पर शक हुआ तो वह हाथ में लिए थैले को छिपाने की कोशिश करके अपना रास्ता बदलने लगा। इस पर पुलिस ने उसे रुकने को कहा तथा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके थैले में 8 बोतलें देशी शराब की मार्क संतरा नंबर एक की बरामद की गई। इस पर पुलिस ने हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इधर घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि तलाई पुलिस ने एक व्यक्ति से अवैध रूप से शराब ले जाने का मामला दर्ज किया है। इसमें आरोपी की पहचान गंगलोह निवासी सुरंजन सिंह 72 वर्षीय के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।