{"_id":"5dfe4e308ebc3e882254bdde","slug":"crime-bilaspur-news-sml318450890","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी का पैसा न देने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी का पैसा न देने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर थाना बिलासपुर में जेसीबी खरीदने के बाद पैसा न देने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने एक व्यक्ति को जेसीबी बेची थी जिसके बाद उसने उसका पैसा अदा नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में याचिका दायर की थी जिस पर कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभात ने अपनी जेसीबी को किसी को बेच दिया था। उक्त जेसीबी मशीन करीब 12 लाख रुपये में बेची गई थी लेकिन बाद में जेसीबी खरीदने वाले व्यक्ति ने 12 लाख की राशि जेसीबी मालिक को अदा नहीं की। हालांकि इस दौरान कई बार उक्त राशि की मांग भी की गई लेकिन उसके बाद भी आरोपी पैसा देने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की मांग की।
कोर्ट ने इस संबंध में सदर थाना बिलासपुर को मामला दर्ज कर छानबीन करने के आदेश जारी किए हैं। कोर्ट के आदेश पर सदर थाना में भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
इधर, एक अन्य मामले में सदर पुलिस ने हाईवे पर नाका लगा रखा था जहां पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टिप्पर को चेकिंग के लिए रोका गया। जांच में पाया गया है टिप्पर में फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई है जिस पर सदर थाने में इस संबंध में भी 420 की मामला दर्ज किया गया है।
एसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है दोषी चाहे जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा।