{"_id":"5df51fa68ebc3e87b402e102","slug":"crime-bilaspur-news-sml3176513162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने खाया सल्फास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने खाया सल्फास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर थाना बिलासपुर में एक युवक ने पुलिस पूछताछ के दौरान सल्फास खा लिया। युवक पर लड़की ने भाग कर शादी करने का जबरन दबाव डालने का आरोप लगाया था। इसके बाद लड़की की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को लड़की और युवक दोनों को थाने बुलाया था। इसी दौरान युवक ने बाथरूम में जाकर सल्फास खा लिया। पुलिस युवक को घटना के बाद थाने ले आई जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने पुलिस को बयान दिया है कि वह एक दूसरे को पिछले आठ महीने से जानते हैं। इस दौरान युवक लड़की पर घर से भाग कर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। जबकि लड़की ने लड़के को कई बार समझाया कि वह घर वालों की मर्जी बगैर शादी नहीं कर सकती। इसके बाद भी लड़का लगातार उसे तंग करता रहा जिसके बाद थक हार कर लड़की ने सदर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था ताकि मामला सुलझाया जा सके।
इस दौरान पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है। पूछताछ के दौरान युवक ने पानी पीने की बात कही और पानी पीने चला गया जहां से उसने पानी का गिलास भरा और टॉयलेट में चला गया लेकिन इसी दौरान उसे एक पुलिस कर्मी ने देख लिया। इसी दौरान युवक ने सल्फास खा ली थी। आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने बताया कि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।