{"_id":"5dd966fa8ebc3e548170e784","slug":"crime-bilaspur-news-sml3152347154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवालथाई में 2.850 किलो भुक्की के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवालथाई में 2.850 किलो भुक्की के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। कोटथाना के अंतर्गत गवालथाई चौकी के पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार देर रात गवालथाई के दो लोगों से 2.850 किलो भुक्की बरामद की है। पुलिस ने भुक्की के साथ दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। इस संदर्भ में थाना कोट में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार गवालथाई चौकी पुलिस ने शुक्रवार देर रात गवालथाई में नाका लगाया था। वहीं पुलिस नाके के दौरान वहां से आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रही थी, तभी वहां से गवालथाई निवासी गुरदर्शन(43),अकबर अली(45) बाइक पर जा रहे थे।
पुलिस वालों ने उन्हें रोक कर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास 2.850 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने भुक्की के साथ दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। वहीं कोट थाना में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
बताते चलें कि जिले को नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है जिसके तहत हर दिन कोई न कोई नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागमल ठाकुर ने बताया कि जिला पुलिस संदिग्ध एरिया में आयेदिन नाकाबंदी कर रही है। कहा कि पंजाब से लगते इलाकों में नशा माफिया ज्यादा सक्रिय है जिसके कारण पुलिस रात के समय वहां नाकाबंदी कर इन पर शिकंजा कस रही है।