{"_id":"5db9c24b8ebc3e93b9524d1c","slug":"crime-bilaspur-news-sml3125113131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबिंदसागर झील में बिना सुरक्षा उपकरणों के चल रहे बोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोबिंदसागर झील में बिना सुरक्षा उपकरणों के चल रहे बोट
विज्ञापन
गोबिंदसागर में बिना सुरक्षा उपकरणों के चलता बोट,प्रशासन बेखबर।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। गोबिंदसागर में लोगों को झील आरपार करवाते समय बोट संचालक सभी सुरक्षा नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। हालत यह है कि बोट में तय मानकों से अधिक लोगों को बैठाया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी प्रशासन आंखें बंद कर बैठा है। मानों किसी बड़े हादसे का इंतजार हो रहा हो। हालांकि रस्मों को अदा करने के लिए कई बार बोट संचालकों के साथ बैठक का आयोजन कर कई दिशा-निर्देश बंद कमरों में दिए जाते हैं लेकिन धरातल पर क्या हो रहा है इसकी जांच करना कोई भी अधिकारी जरूरी नहीं समझता है। ऐसे में गोबिंदसागर में हर रोज सैकड़ों लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है।
गोबिंदसागर झील के पार रहने वाले हजारों लोग आयेदिन बोट से आवाजाही करते हैं लेकिन हैरानी का विषय है कि इन बोट में लोगों की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के कोई उपकरण नहीं लगाए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन के बार-बार तलब करने के बाद भी बोट एसोसिएशन ने इस बारे में कोई कड़ा संज्ञान नहीं लिया है।
वहीं कुछ समय पूर्व लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बोट एसोसिएशन को लेकर बैठक की गई थी जिसमें एसोसिएशन को दिशा-निर्देश दिए गए थे कि गोबिंदसागर झील में चल रहे सुरक्षा मानकों का अनुकरण करें लेकिन उसके बाद भी प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
एडीएम बिलासपुर विनय कुमार धीमान ने बताया कि प्रशासन जल्द ही एक कमेटी का गठन करने जा रहा है जो गोबिंदसागर में चलने वाले बोट के सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करेगा। कहा कि लोगों की जीवन सुरक्षा प्रशासन का प्रथम दायित्व है। उन्होंने साफ किया कि लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।