{"_id":"5db345018ebc3e93c202d620","slug":"crime-bilaspur-news-sml3121463182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाएं गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाएं गंभीर
विज्ञापन
श्री नयना देवी के पास हादसे का शिकार हुई बलेरो गाड़ी
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनयना देवी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी के समीप के गांव नमैहला के पंजाब तथा हिमाचल क्षेत्र के पास एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए आनंदपुर साहिब भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम लगभग 4.30 बजे उस समय घटी जब दभोटा नालागढ़ से यात्री माता के दर्शनों के लिए बोलेरो गाड़ी नंबर एचपी-12 जी -2376 में आए थे। जब उक्त लोग वापस अपने घर जा रहे थे तो गाड़ी एक मोड़ पर अनियंत्रित हो जाने कारण लगभग 200 फुट से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरी।
गाड़ी में दो महिलाओं के अतिरिक्त एक पुरुष भी सवार था। गाड़ी लुढ़कते ही पुरुष चालक ऊपर ही फंस गया। जबकि दोनों महिला गाड़ी के साथ ही खाई में गिर गईं। समाचार मिलते ही नयना देवी के एसडीएम सुभाष गौतम तथा नयना देवी के डीएसपी संजय शर्मा भी पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
इस मौके पर होमगार्ड, पुलिस कर्मी तथा फायर कर्मियों ने एक गहरी खाई से कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को निकाला। दोनों महिलाएं गाड़ी में फंसी हुई थीं जिन्हें बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायल महिलाओं को उपचार के लिए पंजाब के आनंदपुर साहब अस्पताल में भेजा गया है। वहीं हादसे की सूचना के बाद पंजाब पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।