फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

कीटनाशक लेने आ रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
रामपुर के बिलासपुर अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल उत्तराखंड का किसान। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। खेत के लिए कीटनाशक दवाई लेने आ रहे बाइक सवार उत्तराखंड के एक किसान को अज्ञात ने घने कोहरे के बीच गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया। बाद में युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। सीओ सतीश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र की ईसानगर चौकी क्षेत्र की है। उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के ग्राम बमरौली निवासी शमशेर सिंह 45 वर्ष पुत्र धर्मपाल सिंह की ईसानगर चौकी क्षेत्र के ग्राम सकटुआ में जमीन है। वह रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे अपने खेत से कीटनाशक लेने के लिए बाइक से नगर आ रहे थे। घायल के अनुसार, रास्ते में ग्राम बलीनगर कोटा के पास पीछे से बाइक पर आ रहे एक व्यक्ति ने घने कोहरे के बीच उसके गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर जा लगी। गोली मारने के बाद आरोपी बाइक समेत भाग गया। घायल की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कुछ रहगीर भी एकत्र हो गए। लोगों की सूचना पर सीओ सतीश कुमार, कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह यादव, चौकी प्रभारी सुबोध कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को तत्काल एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है, जिसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि घायल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed