{"_id":"69c29199ecd251100806c984","slug":"cricket-trial-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156634-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कल
विज्ञापन
10 अप्रैल को ऊना में कांगड़ा के साथ बिलासपुर का पहला मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अप्रैल में होने जा रही अंडर-16 (बालक) क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर टीम का चयन 26 मार्च को किया जाएगा। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि चयन प्रक्रिया लुहणू क्रिकेट मैदान के प्रैक्टिस एरिया में सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी। चयन प्रक्रिया में चीफ कन्वीनर महेंद्र चंदेल होंगे, जबकि कन्वीनर आरके रघु होंगे। चयनकर्ताओं में आशीष कपिल, जितेंद्र ठाकुर, विनेंद्र डोगरा और विशाल रतवान को शामिल किया गया है। चयन प्रक्रिया में सितंबर 2010 के बाद की जन्मतिथि के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। बिलासपुर टीम अपना पहला मैच 10 अप्रैल को ऊना में कांगड़ा के साथ खेलेगी। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वे वीरवार सुबह 10 बजे से पहले लुहणू मैदान में रिपोर्ट करें।