फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cricket thrill in Balh-Balhwana from May 3, 31 thousand prize for the winner

Bilaspur News: बल्ह-बल्हवाणा में तीन मई से क्रिकेट का रोमांच, विजेता को 31 हजार इनाम

Wed, 22 Apr 2026 01:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Cricket thrill in Balh-Balhwana from May 3, 31 thousand prize for the winner
32 टीमें टूर्नामेंट में लेंगी भाग, 10 मई को होगा समापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता की उपविजेता टीम को 11 हजार पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी।
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत बल्ह-बल्हवाणा में 7 मई से क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। बल्ह-बल्हवाना क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के नाम से होने वाली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट राजकीय प्राथमिक विद्यालय बल्ह-बल्हवाना (कोठी चौक के पास) मैदान में होगा। आयोजक रिशांत चौहान और अमन ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद इनाम के साथ ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रति टीम 2600 रुपये एंट्री फीस निर्धारित की गई है। प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे और मैच व्हाइट हार्ड जिग्मा बाल से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 10 मई तक चलेगा। प्रतियोगिता के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग और खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट की विशेष व्यवस्था भी की गई है। आयोजन समिति श्री शिव शक्ति युवक मंडल बल्ह-बल्हवाणा के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना और उन्हें नशे से दूर रखना है। इच्छुक टीमें पंजीकरण के लिए 7018216329 और 8269899096 पर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed