फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cracks in houses of Khairian village due to construction of railway tunnel, DC inspected

Bilaspur: रेललाइन की टनल निर्माण से खैरियां गांव के घरों में दरारें, डीसी ने किया निरीक्षण

Fri, 18 Oct 2024 05:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 05:21 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के उपमंडल स्वारघाट के खैरियां गांव के लोगों ने रेललाइन की निर्माण कंपनी पर अनियंत्रित ब्लास्टिंग करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Cracks in houses of Khairian village due to construction of railway tunnel, DC inspected
खैरियां गांव के घरों में दरारें। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल स्वारघाट के खैरियां गांव के लोगों ने रेललाइन की निर्माण कंपनी पर अनियंत्रित ब्लास्टिंग करने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि ब्लास्टिंग से उनके मकानों में दरारें आ रही हैं। वहीं, लगातार शिकायतें मिलने के बाद उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक शुक्रवार को मौके पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उपायुक्त ने मकानों में जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि खैरियां गांव के पास भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन के तहत कंपनी की ओर नल नंबर-10 का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस दौरान की जा रही ब्लास्टिंग से कई मकानों में दरारें आ गई हैं। लोगों में रोष है। वहीं, उपायुक्त ने बताया कि यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। सभी संबंधित विभागों, रेलवे प्रोजेक्ट से जुड़े और कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने प्रोजेक्ट के निर्माण से पूर्व मकानों के लिए फोटो भी देखे। उन्होंने सभी अधिकारियों को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट बनाकर कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed